Trending

वर्ल्ड कप से पहले न्यूज़ीलैंड के घातक गेंदबाज एडम मिल्ने चोटिल

एशिया कप के बाद भारतीय सरजमीं पर वनडे विश्वकप का आगाज होगा। अधिकतर टीमों ने आगामी वनडे विश्वकप के लिए स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है और इसके साथ ही वो अपनी तैयारियों को अधिक पुख्ता करने की जद्दोजहद में लगी हुई है।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने अपनी टीम के साथ इंग्लैंड में 5 मैचों की टी 20 सीरीज खेल रहे है और इसके बाद उन्हे तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है।

चौथे मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान एडम मिल्ने की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया और खिंचाव इतना बढ़ गया कि, उन्हे चलने में भी परेशानी हो रही थी।

चोट के बाद मैनेजमेंट के द्वारा उनका स्कैन कराया गया और उसके बाद डॉक्टर्स ने बताया कि, मिल्ने को अब कुछ दिनों के रेस्ट की सख्त जरूरत है और उसके बाद हम फिर से एक बार इनका स्कैन करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एडम मिल्ने अब आगामी कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। एडम मिल्ने के चोटिल हो जाने के बाद न्यूजीलैंड स्क्वाड पूरी तरह से बिखर गया है क्योंकि मिलने वनडे विश्वकप की लिहाज से टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे।

इस एशिया कप के दौरान एक बुरी खबर सुनने में आई है और वह खबर कुछ ऐसी है कि, न्यूजीलैंड टीम का एक मुख्य गेंदबाज चोट के चलते टीम से ही बाहर हो गया है और ऐसे में अब उसके खेलने के ऊपर भी संदेह उठाए जा रहे है।

जैसे ही यह रिपोर्ट सामने आई कि, एडम मिल्ने चोट की वजह से न्यूजीलैंड टीम से बाहर हो गए है वैसे ही चयनकर्ताओं ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर को उनकी जगह पर स्क्वाड में जगह दी। बेन लिस्टर पहले से ही इंग्लैंड में काउंटी खेल रहे थे और ऐसे में वो तुरंत ही अपनी टीम के साथ जुड़ गए।

अगर बात करें एडम मिल्ने के क्रिकेट करियर की तो उनका क्रिकेट करियर बहुत ही लंबा रहा है। एडम मिल्ने 2010 से न्यूजीलैंड के लिए खेल रहे है।

उन्होंने अपने अब तक के करियर में खेले गए 45 वनडे मैचों में 50 विकेट लिए है, वहीं टी 20 क्रिकेट में एडम मिल्ने ने 44 मैच खेले है और इनमें उनके नाम 47 विकेट दर्ज है।