Trending

यूपी टी-20 : बारिश के चलते लखनऊ फाल्कंस व नोएडा सुपर किंग्स का मैच रद्द

ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी यूपी टी-20 में लखनऊ फाल्कंस और नोएडा सुपर किंग्स के बीच होने वाले पहले मैच में बारिश ने खलल डाल दिया। टॉस होने के बाद बारिश शुरू हो गई। काफी देर इंतजार के बाद बारिश बंद नहीं हुई तो मैच रेफरी ने करीब साढ़े पांच बजे मैच रद्द करने का फैसला लिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांटे गए।

वहीं रविवार शाम को मेरठ मावेरिक्स और गोरखपुर लायंस के बीच होने वाला दूसरा मैच भी बारिश के चलते रद्द हो गया है। इससे पहले बीते शनिवार को दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

UP T20 League @t20uttarpradesh

लखनऊ और कानपुर के बीच मैच होना था, जिसमें कानपुर की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था, 10वें ओवर में तेज बारिश शुरू हो जाने के कारण मैच रद्द हो गया था।

यदि कोई भी मैच रद्द किया जाता है तो ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए जाएंगे। ऐसे में कानपुर को अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा, क्योंकि कानपुर ने 8 मुकाबलों में दो में जीत हासिल की है। पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

नोएडा सुपर किंग्स सेमीफाइनल में, अन्य टीमों की स्थिति साफ नहीं

लीग में हर टीम को लीग दौर के 10 मैच खेलने है। अभी तक नोएडा सुपर किंग्स ने आठ मैच में 13 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

इसके अलवा मेरठ की टीम इतने ही मैच में 11 अंक के साथ दूसरे व लखनऊ फाल्कंस 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है।

इसके अलावा कानपुर सुपर स्टार्स आठ मैच में 5 अंक के साथ चौथे, काशी की टीम 6 मैच में 4 अंक के साथ पांचवे और गोरखपुर लायंस 8 मैच में 3 अंक के साथ छठें स्थान पर चल रही है।