Trending

रिजर्व-डे पर खेला जाएगा भारत-पाक मैच, सोमवार को भी भारी बारिश की आशंका

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर-4 मैच में बारिश बाधा बनी। ऐसे में बचा हुआ मैच रिजर्व-डे यानी सोमवार को होगा। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो में सोमवार को दिन के समय 99 प्रतिशत बारिश के आसार है।

पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ ही 59 प्रतिशत तूफान की भी आशंका जाहिर की जा रही है। दिन में 41 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

साथ ही रात में 46 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जाहिर की जा रही है। कोलंबो में रात में भी बादल छाए रहेंगे और 33 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

साभार : गूगल

मैच आज (10 सितंबर) जहां पर खत्म हुआ, कल वहीं से शुरू होगा। रिजर्व-डे पर भी बारिश मैच में खलल डाल सकती है। कोलंबो में सोमवार को भारी बारिश और तूफान के आसार है। बारिश की वजह से अगर मैच बेनतीजा रहा तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा।

सोमवार को होने वाले मैच में अगर बारिश की वजह से भारत को खेलने का अवसर नहीं मिलता है तब भी पाकिस्तान को कम से कम 20 ओवर बल्लेबाज करना जरूरी होगा तभी मैच का फैसला होगा।

बारिश की वजह से अगर पाकिस्तान की पारी में ओवर्स कटते है तो उन्हें 20 ओवर में 181 रन, 21 ओवर में 187 रन, 22 ओवर में 194 रन, 23 ओवर में 200 रन और 24 ओवर में 206 रन बनाने होंगे।