पाक खिलाड़ी शाहीन अफरीदी ने इसलिए बुमराह को दिया विशेष तोहफा
किसी भी खेल में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती है तो मैदान पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। दरअसल, शाहीन अफरीदी ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एक विशेष तोहफा दिया।
बुमराह हाल ही में पिता बने है। वह एशिया कप के बीच मुंबई लौटे थे। इस कारण नेपाल के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने बेटे अंगद को जन्म दिया। पिता बनने के बाद बुमराह वापस टीम के साथ जुड़ गए और पाक के खिलाफ खेलने उतरे।
शाहीन ने बुमराह को पिता बनने पर बधाई दी। उन्होंने बोला, ”भाई जी, बहुत-बहुत मुबारक हो। नए शहजादे के लिए यह छोटा सा तोहफा है।

अल्लाह उसे हमेशा खुश रखे और वह नया बुमराह बने। बुमराह ने शाहीन को इसके लिए शुक्रिया कहा। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
खेल के अलावा जुबानी जंग भी देखने को मिलती है। हाल के दिनों में क्रिकेट के मैदान पर ऐसा काफी कम हुआ है। दोनों टीमों के खिलाड़ी दोस्तों की तरह व्यवहार करते है और एक-दूसरे से मिलने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक वीडियो शेयर किया, जिसे दोनों देशों के क्रिकेट फैन्स काफी पसंद कर रहे है। दरअसल, एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत और पाक की टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हुई।
बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे, तभी बारिश आ गई। इसके बाद खेल शुरू नहीं हो सका।
आखिरकार अंपायरों ने मैच को रिजर्व डे पर करवाने का फैसला किया। अब सोमवार को फिर से मैच उसी स्कोर से आगे शुरू होगा।