Trending

एशिया कप : भारत पाक सुपर- 4 मैच में आज ऐसा रहेगा मौसम

एशिया कप सुपर-4 मैच में भारत के खिलाफ पाक कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। केएल राहुल और बुमराह टीम में लौटे। श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने खेल रुकने तक 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे।

इसके बाद बारिश तो रुक चुकी थी लेकिन आउटफील्ड के काफी गीली होने के चलते खेल नहीं शुरू हो सका। फिर मैच सोमवार को रिजर्व डे पर कराने का फैसला लिया गया।

अब रिजर्व डे में भारत इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से ही होगा। वैसे कोलंबो में बारिश की संभावना बनी है और ताजा अपडेट के अनुसार, 24 घंटे पहले मौसम की तस्वीर साफ थी।

वहीं 9 सितंबर को उसी साफ मौसम में श्रीलंका और बांग्लादेश का पूरा मैच हुआ। अब जो हालात 24 घंटे पहले थे, 24 घंटे बाद भी रहेंगे, इसकी संभावना ना के बराबर है।

कुल मिलाकर दोनों देशों के क्रिकेट फैन्स एक बेहद रोमांचक मैच को इंतेजार कर रहे है। मैच में बारिश के आने की संभावना पूरे मैच में बनी रहेगी।

श्रेयस अनफिट हो गए है, मोहम्मद शमी को भी अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिली है। बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया है।

खेल रोके जाने तक भारत का स्कोर 24.1 ओवरों में दो विकेट पर 147 रन है। केएल राहुल 17 और विराट कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे है।

भारतीय कप्तान ने आउट होने से पहले 49 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और चार छक्के शामिल रहे। भारतीय टीम को दूसरा झटका तब लगा जब शुभमन गिल 58 रन की पारी खेलकर आउट हो गए है।

गिल को शाहीन आफरीदी ने आगा सलमान के हाथों कैच कराया। गिल ने 52 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 10 चौके थे। केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए है। भारत का स्कोर 18 ओवरों में दो विकेट पर 124 रन है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमां , इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह आफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ