Trending
तीरंदाजी विश्व कप : प्रथमेश जावकर को हार के चलते रजत से करना पड़ा संतोष
तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय कंपाउंड तीरंदाज प्रथमेश जावकर ने रजत पदक अपने नाम किया। प्रथमेश को फाइनल में हार मिली और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। उन्हें डेनमार्क के मैथियास फुलर्टन से फाइनल में शूट ऑफ में हार मिली।
दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी जावकर और डेनमार्क के 10वीं रैंकिंग के मैथियास का फाइनल में स्कोर पांच सेटों के बाद 148-148 की बराबरी पर खत्म हुआ।

इसके बाद दोनों तीरंदाजों ने शूट-ऑफ में 10 का स्कोर हासिल किया, मैथियास को विजेता घोषित किया गया क्योंकि उनका शॉट केंद्र के काफी करीब था।
जावकर विश्व के नंबर एक और मौजूदा विजेता माइक स्कोलसेसर को हराकर फाइनल में पहुंचे थे। जावकर ने माइक को चार महीनों में दूसरी बार हराया था।