Trending
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष धनखड़ का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का इंस्टाग्राम अकांउट हैक हो गया है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा का फेसबुक अकाउंट हैक हो चुका है।
हैकर्स ने हुड्डा का प्रोफाइल पिक्चर बदल दिया था। अब सोमवार रात हैकर्स ने धनखड़ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेंध लगा दी। हैकर्स ने धनखड़ से धन मांगा है। भाजपा नेता धनखड़ ने साइबर पुलिस को सूचना दी है।