Trending

एशिया कप : टीम इंडिया 213 रन पर ढेर, रोहित के अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप


रोहित शर्मा (53 रन) की पारी से एशिया कप के सुपर 4 मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम 213 रन बनाकर आउट हो गई।

टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। रोहित और गिल ने मिलकर इस फैसले को सही साबित किया और नई गेंद पर जमकर रन बटोरे। दोनों ने पहले विकेट की पार्टनरशिप में कुल 80 रन जोड़े। गिल 19 रन बनाकर वेलालगे का शिकार बने।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

भारत से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा थे। रोहित शर्मा के अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। वेलालगे ने श्रीलंका के लिए 5 विकेट झटके।

रोहित शर्मा अपने तूफानी अंदाज में खेल रहे थे, पाक के खिलाफ शतक मारने वाले कोहली 3 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित 48 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हो गए।

इससे भारत की स्थिति खराब हो गई। मुश्किल स्थिति में केएल राहुल और ईशान किशन ने टिककर अर्धशतकीय भागीदारी की।

केएल राहुल 39 और ईशान किशन 33 रन बनाकर आउट हो गए और यही स्थिति हार्दिक पांड्या के साथ देखने को मिली। वह भी 5 रन पर आउट हो गए। वेलालगे ने धाकड़ गेंदबाजी करते हुए 40 रन देकर 5 विकेट जीते और भारत की बल्लेबाजी लाइन अप को पीछे धकेल दिया।

रविंद्र जडेजा से उम्मीदें थीं, लेकिन वह उन पर खरा नहीं उतर पाए और 4 रन पर असलंका की गेंद पर आउट हो गए। बुमराह क्रीज पर आए और 5 रन बनाकर वापस लौट गए। एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए।

कुलदीप यादव गोल्डन डक पर चलते बने। बीच में बारिश की वजह से खेल रुका था इसके बाद वापस खेल शुरू होने पर भारत ने 200 का आंकड़ा पार किया और 213 पर सिमट गई। अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए। श्रीलंका के लिए वेलालगे ने 5 और निसंका ने 4 विकेट हासिल किये।