Trending

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : थाईलैंड के खिलाफ अपने सफर का आगाज करेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम अपने सफर का आगाज 27 अक्तूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत की टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट पांच नवंबर तक चलेगी। भारतीय टीम अभी अच्छी फॉर्म में है।

उसने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में कांस्य पदक जीता था, पिछले साल स्पेन में एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में खिताब अपने नाम किया था। भारत ने 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी जबकि 2018 में वह उप विजेता रहा था।

हॉकी इंडिया ने इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत मलयेशिया और जापान के बीच होने वाले मैच से होगी, भारत का सामना पहले दिन ही थाईलैंड से होगा। यह दिन का तीसरा मैच होगा।