Trending

हांग कांग ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना सके किरन जॉर्ज

इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब अपने नाम करने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरन जॉर्ज अपनी शानदार लय को जारी नहीं रख पाए।

मिथुन मंजूनाथ और रवि पुरुष एकल के क्वालिफायर्स से ही बाहर हो गए। महिलाओं के एकल मैच में मालविका बनसोड़ टूर्नामेंट के मुख्य दौर में जगह बनाने में सफल रहीं क्योंकि उनकी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पिचमोन ओपट्निपुट ने मैच को बीच में ही छोड़ दिया था।

किरन हांग कांग ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने से चूक गए। उन्हें क्वालिफिकेशन के दूसरे दौर के मैच में मलयेशिया के हाओ ल्योंग से 20-11, 21-14, 14-21 से हार मिली।

इससे पहले भारतीय खिलाड़ी ने क्वालिफिकेशन के पहले दौर के मैच में चीनी ताइपे के यू जेन चेई को 21-15, 21-17 से सीधे गेमों में हराया था।