Trending

दाएं कंधे में चोट की वजह से एशिया कप से पाक तेज गेंदबाज नसीम शाह बाहर

एशिया कप से पाक के तेज गेंदबाज नसीम शाह दाएं कंधे में चोट की वजह से बाहर हो गए। भारत के खिलाफ खेले गए सुपर 4 मैच के 49वें ओवर में गेंदबाजी के दौरान नसीम को यह चोट लगी थी। उनकी जगह टीम में जमान खान को जगह मिली है।

बता दें कि तेज गेंदबाज हारिस रऊस भी पसलियों की परेशानी से झूझ रहे है और वो भी मेडिकल टीम की निगरानी में है। रऊफ ने भारत के खिलाफ रिजर्व डे पर गेंदबाजी नहीं की थी और दोनों बल्लेबाजी करने नहीं उतरी थी, जिसके चलते 356 रन के जवाब में पाकिस्तान टीम 128 रनों पर ही सिमट गई थी।

पाक क्रिकेट बोर्ड ने बोला है कि नसीम मेडिकल पैनल की निगरानी में रहेंगे और वर्ल्ड कप को मद्देनजर रखते हुए सभी जरूरी एतिहात बरते जाएंगे। जमान पहले ही टीम के साथ जुड़ गए थे और उनके साथ प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी।

भारत पहले ही फाइनल में एंट्री कर चुकी है, एक अन्य स्थान के लिए गुरुवार (14 सितंबर) को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच में टक्कर होगी। इस मैच को जीतने वाली टीम भारत के खिलाफ फाइनल खेलेगी।

भारत की टीम सुपर 4 टेबल में 2 जीत के साथ सबसे ऊपर है। श्रीलंका और पाकिस्तान को एक जीत औऱ एक हार मिली है, बेहतर रनरेट के चलते श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान से आगे है।

श्रीलंका और पाकिस्तान के मैच में जो टीम जीतेगी वो फाइनल में पहुंचेगी, अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो दोनों टीम को एक-एक पॉइंट मिलेगा और पाकिस्तान बाहर हो जाएगी।

भारत के खिलाफ मिली 228 रनों की विशाल हार की वजह से पाकिस्तान का रनरेट सुपर 4 स्टेज में सबसे खराब है। -1.892 रनरेट के साथ पाकिस्तान टेबल में तीसरे नंबर पर है। श्रीलंका का रनरेट -0.200 है, इसलिए अगर मैच बारिश के कारण पूरा नहीं होता तो श्रीलंका फाइनल में पहुंच जाएगी।