Trending

यूपी टी-20 : माधव कौशिक व ओवैस अहमद के कमाल से जीती मेरठ मावेरिक्स

माधव कौशिक (84 रन) और ओवैस अहमद (44 रन) की पारी से मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 में लखनऊ फॉल्कंस को 91 रनों से हराया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ मावेरिक्स ने दूसरे ही ओवर में पार्थ जैन के रूप में पहला विकेट गवां दिया। पुनीत चौधरी की गेंद पर पार्थ जैन (1) ने स्टेट पर शॉट मारा, गेंदबाज के हाथों कैच आउट हो गए।

यश गर्ग तीन रन बनाकर रन आउट हो गए। 17वें ओवर में जीशान अंसारी ने तीन विकेट झटके। पहली गेंद पर अनिकेत सेठ बिना रन बनाये शौर्य सिंह को कैच देकर पवेलियन लौट गए। तीसरी गेंद पर युवराज यादव भी बिना रन बनाये कैच आउट हो गए।

UP T20 League @t20uttarpradesh

ओवैस अहमद 44 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। रिंकू सिंह 24 रन पर कैच आउट हुए। उस समय मेरठ का स्कोर 132 रनों पर था। विकेट कीपर ने स्टांपिंग करके रोहित राजपाल (12) को आउट कर दिया।

ओवर की अंतिम गेंद पर अंश द्विवेदी को आउट करके बिना रन बनाए ही पवेलियन की राह दिखा दी। कप्तान माधव कौशिक 84 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के जिशान अंसारी ने चार, पुनीत चौधरी, नदीम, सौर्य सिंह ने एक-एक विकेट लिया। मेरठ ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए।

लखनऊ फॉल्कंस की शुरू से ही खराब शुरुआत रही। बल्लेबाज शौर्य सिंह और हर्ष त्यागी लक्ष्य का पीछा करने उतरे। दूसरे ही ओवर में शौर्य सिंह (11) कार्तिक त्यागी की गेंद पर कैच आउट हो गए।

तीसरे ओवर में कुलदीप कुमार की गेंद पर हर्ष त्यागी 4 रन बनाकर कैच आउट हुए। पांचवें ओवर में कुलदीप कुमार की गेंद पर आराध्य यादव 3 रन पर ही पवेलियन लौट गए। अगली ही गेंद पर सावन सिंह बिना रन बनाये आउट हो गए। सातवें ओवर में अभिनव तिवारी की गेंद पर आंजनेय सूर्यवंशी 22 रन बनाकर ओवैस अहमद को कैच देकर पवेलियन लौट गए।

11वें ओवर में अभिनव तिवारी की गेंद पर अली जफर (20) ने रिंकू सिंह को कैच दे दिया। 13वें ओवर में अभिनव तिवारी ने जीशान अंसारी (2) को एलबीडब्ल्यू कर दिया और अगले ही ओवर में यश गर्ग ने विकास सिंह (1) को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेज दिया।

16वें ओवर में यश गर्ग ने विनीत दुबे को (3) आउट कर दिया। अगली ही गेंद पर यश गर्ग ने पुनीत को शून्य पर आउट किया, मेरठ के अभिनव तिवारी, कुलदीप कुमार, यश गर्ग ने तीन-तीन विकेट लिए। कार्तिक त्यागी ने एक विकेट लिया।