Trending

एशियाई खेल के लिए अलग से ट्रेनिंग लेगी पीवी सिंधु

एशियाई खेल के लिए दो हफ्ते के राष्ट्रीय शिविर में भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने भाग ना लेने का बड़ा फैसला लिया है। हांगकांग ओपन के लिए खेल रहे लक्ष्य सेन, तनीषा क्रैस्टो, अश्विनी पोनप्पा जैसे 19 में से कई खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से लौटने के बाद ही इस शिविर में शामिल होंगे।

बैडमिंटन दल 24 सितंबर को चीन के लिए रवाना होगा, उनका कार्यक्रम 28 सितंबर से शुरू होंगे। वह इस टूर्नामेंट के लिए मलेशिया के नए कोच मुहम्मद हाफिज हाशिम के साथ अलग से ट्रेनिंग लेंगी।

बता दें, भारतीय बैडमिंटन संघ ने हांग्जो जाने वाले 19 शटलरों के लिए 11-24 सितंबर तक पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में एक ‘अनिवार्य’ शिविर का आयोजन किया है। इसमें सिर्फ उन प्लेयर्स को छूट मिली है जो बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन टूर्नामेंट खेल रहे है।

एक अखबार की खबर के अनुसार यह विश्वसनीय रूप से पता चला है कि पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु को अधिकारियों द्वारा छूट दी गई है और वह गाचीबोवली स्टेडियम और सुचित्रा अकादमी में ट्रेनिंग लेंगी।

सिंधु इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका में है जहां उन्हें प्रौद्योगिकी प्रमुख एप्पल द्वारा मेड इन इंडिया आईफोन 15 के अनावरण के लिए आमंत्रित किया गया था।

सिंधु के लिए यह साल अभी काफी निराशाजनक रहा है, वह 15 में से 10 बार टूर्नामेंट के पहले दो राउंड में ही बाहर हो गईं और केवल एक बार अप्रैल में स्पेन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचीं।

पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में राउंड 2 से बाहर होने के बाद, सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट को छोड़ एशियाई खेलों के लिए तैयारी करने का फैसला लिया है।