बोपन्ना, नागल और भांबरी भारतीय आक्रमण की करेंगे अगुवाई
लखनऊ : मोरक्को के खिलाफ 16 सितंबर से शुरू होने वाले डेविस कप विश्व ग्रुप-2 मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान गुरूवार को हो गया।
बोपन्ना हाल ही में अमेरिकी ओपन के युगल मैच के रनरअप रहे है और उनकी फार्म जबरदस्त है सुमित नागल से भी भारतीय टीम को काफी उम्मीदें है। उनकी टीम पूरी तरह से मैच के लिए तैयार है।
भारत के नान प्लेयिंग कैप्टन रोहित राजपाल ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय टीम मे देश के शीर्ष क्रम के एकल खिलाड़ी सुमित नागल व दिग्गज रोहन बोपन्ना के अलावा शशिकुमार मुकुंद, दिग्विजय प्रताप सिंह और युकी भांबरी को जगह मिली है।
उन्होने बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मेन ड्रा निकाला जायेगा, उससे एक घंटे पहले तक टीम में रद्दोबदल की गुंजाइश बनी रहेगी। उन्होने बोला कि, रैकिंग में कमजोर दिखने वाली मोरक्को को हल्के में लेने की भूल उनके खिलाड़ी कतई नहीं करेंगे।

मोरक्को के कप्तान मेहदी ताहिरी ने बोला कि, उनके देश में आए भूकंप ने उनकी पूरी टीम को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे समय में घरों से दूर रहकर खेलना मुश्किल है।
यहां पर मौसम काफी गर्म और उमस से भरा है पर अब उनके खिलाड़ी स्थितियों में खुद को ढाल रहे है। उन्होंने बोला कि दो-तीन पहले से उनका आना उनके काम आ रहा है।

मेहदी ने दावा किया कि वो मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि भले ही भारत की टीम कागजों पर मजबूत है पर डेविस कप में कुछ भी संभव है।
डेविस कप : विश्व ग्रुप-2 मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान
गोमतीनगर के विजयंतखंड के मिनी स्टेडियम पर 16 और 17 सितंबर को भारत और मोरक्को के बीच चार सिंगल्स और एक डबल्स मैच होगा। मैच का प्रसारण डी डी स्पोर्टस पर होगा।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विजयंत खंड स्टेडियम में आयोजित डेविस कप मुकाबलों पर मौसम का कहर कम नहीं हो रहा है। पहले तूफान, बारिश और बिजली और गर्मी और उमस ने 16-17 सितंबर को होने वाले मैच पर असर डाला है।
आज हुई भारत और मोरक्को टीम के कप्तानों की चीफ रेफरी के साथ हुई मीटिंग में गर्मी और उमस की वजह से मैचों को दो घंटे देर से शुरु करने का फैसला किया है। पहले दिन यानी 16 सितंबर को मैच 12 बजे की जगह 2 बजे से खेले जाएंगे, 17 सितंबर को 11 की जगह 1 बजे से खेले जाएंगे।
जरुरत पड़ने पर लाइट्स में भी मैच कराए जाएंगे जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। कप्तानों की मीटिंग के बाद हुई प्रेस वार्ता में भारत के नॉन प्लेइंग कैप्टन रोहित राजपाल ने कहा कि उनकी टीम पूरी तरह से मैच के लिए तैयार है।
उन्होंने बोला कि, हम पूरी तरह से आश्वस्त है पर डेविस कप मैच को लेकर हम लापरवाही नहीं बरत सकते है। भारतीय टीम में रोहन बोपन्ना, सुमित नागल, युकी भांबरी, दिग्विजय प्रताप सिंह और शशि कुमार मुकुंद मैदान पर उतरेंगे।