Trending

एशिया कप : रिजवान-शफीक का अर्धशतक, पाक के 252 रन

मोहम्मद रिजवान (86 रन) और अब्दुल्ला शफीक (52 रन) की बल्लेबाजी से पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवरों में 7 विकेट पर 252 रन बनाए। श्रीलंका को जीतने के लिए 253 रन का टारगेट मिला।

इस मैच में बारिश के चलते ओवरों में दो बार कटौती हुई। पहले ओवरों की संख्या 45 हुई जिसे बाद में कम करके 42 किया गया। इससे पूर्व बारिश की वजह से टॉस में और मैच शुरू होने में देरी हुई थी।

टीम की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने 86 रन की पारी खेली। दूसरी तरफ श्रीलंका की तरफ से मथीशा पथीराना (3) सबसे कामयाब गेंदबाज रहे।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

पाक की शुरुआत खास नहीं रही और 9 रन पर सलामी बल्लेबाज फखर जमान आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए शफीक व कप्तान बाबर आजम ने 70 गेंदों में 64 रन जोड़ते हुए अच्छी बल्लेबाजी की।

इस जोड़ी के टूटते ही टीम लड़खड़ा गई। बाबर आजम (29), मोहम्मद हैरिस (3) और मोहम्मद नवाज (12) जल्दी आउट हो गए। छठे विकेट के लिए रिजवान और इफ्तिखार अहमद (47) शतकीय पार्टनरशिप करके टीम को संभाला।

बाबर एक कैलेंडर वर्ष में वनडे क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार स्टंप आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए है। उनसे पहले मार्क वॉ (1992), शेन थॉमस (1994), सचिन तेंदुलकर (1996) और नासिर हुसैन (1999) भी 4-4 बार स्टंप आउट हो चुके है।

सलामी बल्लेबाज जमान का फ्लॉप शो इस मैच में भी जारी रहा। अपनी पारी में वह 11 गेंदों का सामना करने के बाद 36.36 की स्ट्राइक रेट से 4 रन ही बना पाए।

उन्होंने पिछली 10 पारियों में उन्होंने 19 की औसत से सिर्फ 190 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 33 रन का रहा। उनकी पिछली 10 वनडे पारियां 19, 14, 33, 2, 30, 27, 14, 20, 27 और 4 रन की रही है।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शफीक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। यह इस फॉर्मेट में उनका पहला ही अर्धशतक है। उन्होंने 75.36 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंदों में 52 रन बनाए।

इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के भी निकले। शफीक फिलहाल वनडे में अपनी योग्यता साबित नहीं कर सके है। टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन (14 मैच, 1,220 रन) लाजवाब रहा है।