Trending

सुनील छेत्री करेंगे राष्ट्रीय टीम की अगुवाई, नहीं दी क्लब को प्राथमिकता


हांगझोऊ एशियाई खेल को लेकर ‘क्लब बनाम देश’ के मुश्किल सवाल पर भारतीय फुटबॉल ‘लूजर’ साबित हुई, देश के महान फुटबॉलर सुनील छेत्री ने इन सभी से ऊपर उठकर राष्ट्रीय दायित्व को प्राथमिकता दी।

पिछले महीने एशियाई खेल के लिए 22 सदस्यीय टीम का ऐलान हुआ था, लेकिन इसमें से 13 प्लेयर्स को उनके संबंधित आईएसएल क्लबों ने रिलीज ही नहीं किया जिसमें डिफेंडर संदेश झिंगन और नंबर एक गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू भी है।

करिश्माई स्ट्राइकर छेत्री ने अपने 18 साल लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए है। कई इंडियन सुपर लीग क्लबों ने एशियाड के लिए अपने प्लेयर्स को ‘रिलीज’ करने से इनकार कर दिया था 39 वर्षीय छेत्री ने राष्ट्रीय टीम की अगुवाई करने का फैसला किया।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने काफी मुश्किलों के बाद दोयम दर्जे की 18 सदस्यीय टीम चुनी जिसमें छेत्री एकमात्र जाना माना चेहरा है।