देखें वीडियो : प्रशिक्षण सत्र के बाद युवा क्रिकेटर को धोनी ने दी लिफ्ट
क्रिकेट से 2020 में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले चुके है और अब केवल चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करते हुए आईपीएल में ही नजर आते है।
रांची में एक प्रशिक्षण सत्र के बाद धोनी ने एक प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर को अपनी प्रतिष्ठित यामाहा आरडी350 पर लिफ्ट दी और सबको याद दिलाया कि भारतीय क्रिकेट में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद उनका दिल सादगी से भरा है।
इसके बावजूद वह सोशल मीडिया में सूर्खियों में बने रहते है। हाल ही में धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक युवा क्रिकेटर को अपनी पर लिफ्ट देते हुए नजर आए।

धोनी जो मोटरबाइकों के प्रति अपने प्रेम से कभी पीछे नहीं हटते ने उभरते क्रिकेटर का दिन बना दिया। वायरल वीडियो में धोनी को अपना प्रशिक्षण सत्र पूरा करते और अपनी यामाहा पर लंबी ड्राइव पर जाते देखा जा सकता है।
रास्ते में सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज ने युवा प्रशंसक को एक स्थायी स्मृति प्रदान की। धोनी की सादगी और उदारता से यूजर्स के आश्चर्यचकित होने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को उक्त युवा खिलाड़ी ने ही शूट किया था।
पिछले हफ्ते धोनी अपने परिवार के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में छुट्टियां मना रहे थे और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिले थे। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के निमंत्रण पर हुई थी।
धोनी को 2023 यूएस ओपन में कार्लोस अल्केरेज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान स्टैंड में भी देखा गया था। ब्रेक के दौरान धोनी को अलकराज के ठीक पीछे बैठे देखा गया।