एशियाई खेल : कई नए खेलों पर होगी निगाह
चीन में 19वें एशियाई खेल में कई नए खेल आबाद हो रहे है तो कई वापस लौटे है। यह खेल इस बड़े मंच पर क्या छाप छोड़ते है यह तो समय बताएगा इन खेलों की खूब चर्चा हो रही है।
इस एशियाड में कई ऐसे खेल है जिन पर सबकी निगाहें रहेंगी। ई-स्पोर्ट्स और ब्रेकडांसिंग इन खेलों में पहली बार हिस्सा ले रहे है। शतरंज और क्रिकेट की वापसी हो रही है।
एशियाई खेल के शुरू होने में ज्यादा दिन नहीं बचे है। ये खेल पिछले साल आयोजित होने थे, कोरोना की वजह से इनका आयोजन इस साल चीन के हांगझोऊ शहर में 23 सितम्बर से होंगे।
2018 एशियाई खेल में ई-स्पोर्ट्स को नुमाइशी खेल के तौर पर शामिल किया था। इसकी लोकप्रियता देखते हुए इसे होंगझोऊ में पदक स्पर्धा के रूप में शामिल करने का फैसला लिया गया। इसमें दर्शक वीडियो गेमर को एक-दूसरे से भिड़ते देखते है।

इसमें सात वीडियो गेम डोटा 2, फीफा ऑनलाइन-4, लीग ऑफ लीजैंड्स, एरेना ऑफ वेलोर, ड्रीम थ्री किंगडम्स, पबजी मोबाइल और स्ट्रीट फाइटर फाइव खेले जाएंगे। भारत 15 सदस्यीय पुरुष टीम भेजेगा।
पेरिस ओलंपिक में डेब्यू करने जा रहे ब्रेकडांसिंग या ब्रेकिंग खेल को पहली बार एशियाड में शामिल किया है। आलोचकों में इस बात को लेकर बहस है कि यह खेल है या नृत्य की एक शैली, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इसे खेल के रूप में मान्यता दी।
भारत इस खेल में भाग नहीं ले रहा है क्योंकि खेल मंत्रालय के मानदंडों पर खरा नहीं उतरने के कारण चार सदस्यीय टीम को मंजूरी नहीं दी।
64 खानों का यह खेल 13 वर्ष बाद एशियाई खेल में लौट रहा है। भारत के लिए इसकी वापसी का यह सबसे बेहतर टाइम है क्योंकि आर. प्रगनाननंदा, डी गुकेश और अर्जुन जैसे युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। दोहा एशियाई खेल 2006 में शतरंज शामिल था।
एशियाई खेल में 2018 के बाद क्रिकेट की वापसी टी-20 फॉर्मेट में होगी। ग्वांगझोऊ में 2010 और इंचियोन में 2014 खेल में क्रिकेट शामिल था, भारत ने टीम नहीं भेजी थी। इस बार भारत महिला और पुरुष दोनों वर्गों में टीमें भेज रहा है और टीम इंडिया स्वर्ण पदक की दावेदार है।