Trending
डॉ. सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल परम्परागत खेल महोत्सव कल
लखनऊ। हार्नर कॉलेज एवं यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में डॉ. सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल परम्परागत खेल महोत्सव का आयोजन कल हार्नर कालेज, महानगर में किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत घोड़ा जमाल खाए, सिकड़ी, गुट्टक, कंचे, पंजा कुश्ती, पोशम्पा, सतौलिया एवं विष अमृत जैसे परम्परागत खेलों का आयोजन किया जायेगा।

इस परम्परागत खेल महोत्सव में मेजबान हार्नर कॉलेज सहित स्प्रिंगडेल कॉलेज (जानकी पुरम), लखनऊ पब्लिक कॉलेज (जानकीपुरम), सीएमएस (चौक), सीएमएस (गोमतीनगर विस्तार), एमिकस एकेडमी, वरदान इंटरनेशनल, सेंट टेरेसा कॉलेज, स्प्रिंगडेल कॉलेज (गोमती नगर), मार्डन एकेडमी, एमआर जयपुरिया, सीएमएस (इंदिरा नगर), सी0एम0एस0 (महानगर), सेंट रोज़ पब्लिक स्कूल एवं स्प्रिंगडेल कॉलेज (इन्दिरा नगर) आदि कॉलेज की टीम हिस्सा ले रही है।