करन शर्मा के शतक से काशी रुद्रास यूपी टी-20 लीग के फाइनल में
करन शर्मा (105 रन) और शिवम बंसल (56 रन) की पारी के बाद मो. शरिम (4 विकेट) की गेंदबाजी से यूपी टी-20 लीग के अंतिम चार में पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा संघर्ष करने वाली काशी रुद्रास नोएडा को 26 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी।
काशी को फाइनल का टिकट दिलाने कप्तान करन के शतक और शिवम के अर्धशतक के साथ मो. शरिम के चार विकेट का अहम योगदान रहा। काशी रुद्रास ने कप्तान करन शर्मा की नाबाद 105 रन के शतक से 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जवाब में नोएडा सुपर किंग्स 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 163 रनों पर ही सिमट गई।

इस मैच में टॉस जीतकर नोएडा सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी चुनी। नोएडा का पहले गेंदबाजी का फैसला को तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने प्रियांशु पांडेय (2) को सौरभ के हाथों कराकर सही साबित किया।
कप्तान करन शर्मा ने शिवम बंसल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 14 ओवर में टीम के लिए जरूरी 124 रन जुटाए। तीसरे विकेट के लिए करन ने प्रिंस के साथ 67 रनों की पार्टनरशिप की। करन ने शिवम और अंत के ओवर में प्रिंस के साथ अहम पार्टनरशिप की।
शिवम बंसल (56) पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर स्कूप करने के चक्कर में विकेटकीपर आदित्य को कैच दे बैठे। आउट होने से पहले अर्धशतकीय पारी में शिवम ने 41 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के लगाए। 11वें ओवर जीवनदान मिलने के बाद कप्तान करन शर्मा ने 17वें ओवर में प्रिंस नाबाद (17) के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरे।
करन ने 62 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्कों से 105 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। करन ने 20वें ओवर में कुनाल त्यागी की लेंथ गेंद पर लाग आफ शानदार छक्का मारकर शतक पूरा किया। करन ने शतकीय पारी के पहले 50 रन 46 गेंद पर बनाए।
शतक के लिए जरूरी 50 रन महज 16 गेंदों पर बनाकर नोएडा के गेंदबाजों की काफी धुनाई की। काशी रुद्रास ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार दो विकेट के अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं हासिल कर सका।
जवाब में नोएडा सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही। 45 रन पर नोएडा के समर्थ (3) और भुवनेश्वर (6) रन बनाकर मो. शरिम की गेंद पर पवेलियन लौटे। कप्तान नीतीश ने अलमास के साथ मिलकर टीम को 109 तक पहुंचाया।
अर्धशतक पूरा करने के बाद अलमास शौकत (58) पर प्रिंस यादव की गेंद पर सुव्रत के हाथों कैच आउट हो गए। अगले ओवर में ही नोएडा की सबसे बड़ी उम्मीद कप्तान नीतीश राणा (42) बड़ा शॉट लगाने में लाग आफ बाउंड्री पर मो. शरिम की गेंद पर प्रिंस के हाथों कैच आउट हो गए।
नीतीश के आउट होने के बाद नोएडा ओवर दर ओवर हार की ओर बढ़ता गया। प्रशांतवीर (13) पर अटल बिहारी और विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य (4) पर रन आउट हो गए। ओशो (7) और मनीष सोलंकी (0) पर शरिम की गेंद पर पवेलियन लौटे।
नोएडा के खिलाफ 105 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले काशी रुद्रास के कप्तान करन शर्मा 550 रन बनाकर आरेंज कैप हासिल की।
करन ने मेरठ मेवरिक्स के स्वास्तिक चिकारा को पीछे छोड़ते हुए आरेंज कैप अपने नाम की। करन को आरेंज कैप यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डीएस चौहान ने सौंपी।