Trending

एशिया कप फाइनल : भारत-श्रीलंका के बीच होगी रोमांचक टक्कर

एशिया कप के फाइनल में भारत और श्रीलंका 17 सितंबर को आमने-सामने होगी। यह फाइनल काफी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। भारत और श्रीलंका के बीच अभी तक कुल 166 वनडे खेले गए है जिनमें से 97 मैच भारत के नाम रहे है, 57 मैच श्रीलंका ने जीते है।

11 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला, एक मैच टाई भी रहा है। इन आकड़ों के अनुसार, फाइनल में तो रोहित शर्मा एंड कंपनी का ही पलड़ा भारी लग रहा है।

दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत 11वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है। जहां टीम इंडिया ने 7 तो श्रीलंका ने 5 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर रखा है।

साभार : गूगल

एशिया कप के इतिहास में भारत और श्रीलंका एक दूसरे से अभी तक कुल 22 बार भिड़ी है। 22 में से 11 मैच भारत ने जीते है, 11 ही मैच श्रीलंका ने भी अपने नाम किए है।

इस टूर्नामेंट में तो दोनों टीमों के बीच टक्कर की जंग देखने को मिली है। ऐसे में फाइनल मैच भी काफी ज्यादा रोमांचक होने वाला है।

इस बार एशिया कप में भारत श्रीलंका को सुपर 4 के मैच में एक बार हरा चुकी है। भारत और श्रीलंका अभी तक एशिया कप के फाइनल में कुल 8 बार भिड़े है जिसमें से 5 बार भारत जीता है जबकि 3 बार श्रीलंका ने बाजी मारी है। ऐसे में साफ है कि रविवार को भारत का ही पलड़ा भारी है।

फाइनल (भारत स्क्वाड)

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, पृसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर

फाइनल (श्रीलंका स्क्वाड)

दासुन शनाका (कप्तान), चरिथ असलंका, डिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, सदीरा समाविक्रमा, धनंजय डे सिल्वा, दुशन हेमंथा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, बिनुरा फर्नानंडो, डिनुथ वेलालागे, कासुन रजिथा, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन