Trending

आठवीं बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे भारत-श्रीलंका

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप के फाइनल में टक्कर होने जा रही है. यह आठवां अवसर होगा जब भारत और श्रीलंका एशिया कप के फाइनल में भिड़ने वाले है.

भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. श्रीलंका के पास भारत को मात देकर इस रिकॉर्ड की बराबरी करने का अवसर है.

श्रीलंका ने इस बार सबको चौंकाते हुए फाइनल में जगह बनाई है. हसरंगा जैसे स्टार ऑलराउंडर के चोटिल होने के चलते कयास लगाए जा रहे थे कि श्रीलंका के लिए फाइनल का सफर मुश्किल होगा.

श्रीलंका ने युवा प्लेयर्स के दम पर पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को मात देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली. अभी तक दोनों टीमों के बीच हुए 7 फाइनल में चार बार बाजी भारत के नाम रही है, तीन बार श्रीलंका जीत हासिल करने में सफल रही है.

एशिया कप में भारत का प्रदर्शन मिला जुला रहा है. ग्रुप स्टेज में पाक के खिलाफ हुए मैच में भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला.

भारत ने नेपाल के खिलाफ शानदार वापसी की. राउंड-4 मैच में भारत ने पाक को 228 रन से हराया. श्रीलंका को भी भारत राउंड-4 मैच में आसानी से हराने में सफल रहा.

राउंड-4 के आखिरी मैच में भारतीय टीम पर प्रयोग करना भारी पड़ गया. भारत बेहद ही कड़े मैच में बांग्लादेश के हाथों 6 रन से हार गया.

फाइनल में भारत किसी भी तरह का प्रयोग एफोर्ड नहीं कर सकती है. इस मैच के लिए विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे दिग्गज प्लेयर्स की टीम में वापसी होना तय है.

उपकप्तान हार्दिक पांड्या को भी फाइनल के लिए प्लेइंग 11 में एंट्री मिलेगी. अक्षर पटेल चोटिल होने के चलते बाहर रहेंगे. पिच का मिजाज देखते हुए भारत फाइनल में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है.

भारत संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका संभावित प्लेइंग इलेवन: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, मथीश पथिराना और प्रमोद मदुशन