Trending

एशियाई खेल : बीसीसीआई ने पुरुष व महिला भारतीय टीम में किए ये बदलाव, पढ़े रिपोर्ट

19वें एशियाई खेल हांग्जो 2022 में भाग लेने वाली भारत की महिला टीम और पुरुष टीम में बीसीसीआई ने बदलाव किया है।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने जारी विज्ञप्ति में बोला, ”पुरुष चयन समिति ने 19वें एशियाई खेल हांग्जो 2022 के लिए टीम इंडिया में शिवम मावी के स्थान पर आकाश दीप को शामिल किया है।

मावी पीठ की चोट से परेशान है और टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होगी।

एशियाई खेल 19 सितंबर से 8 अक्टूबर तक झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फील्ड में आयोजित होने वाले है। ऋतुराज गायकवाड़ को एशियाई खेल में शामिल होने वाली टीम का कप्तान बनाया गया है।

महिला चयन समिति ने 19वें एशियाई खेल हांग्जो 2022 में अंजलि सरवानी के रिप्लेसमेंट के रूप में पूजा वस्त्राकर को टीम में चुना है, जो पहले प्लेयर्स की स्टैंडबाय सूची का हिस्सा थीं।

बाएं हाथ की तेज गेंदबाज सरवानी के घुटने में चोट लग गई और वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गईं है। महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 19 से 28 सितंबर तक टी20 फॉर्मेट में होगी।

19वें एशियाई खेल भारत (सीनियर पुरुष टीम): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह , मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), आकाश दीप।

प्लेयर्स स्टैंडबाय सूची: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन।

भारत (सीनियर महिला टीम): हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वीसी), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़ , मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बारेड्डी, पूजा वस्त्राकर

प्लेयर्स स्टैंडबाय सूची: हरलीन देयोल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सैका इशाक।