Trending

लखनऊ की रशिका कुशवाहा ने जीते दोहरे स्वर्ण पदक




लखनऊ। लखनऊ की रशिका कुशवाहा ने खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग में उम्दा प्रदर्शन के साथ दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। इस चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियो ने 5 स्वर्ण, 6 रजत व दो कांस्य पदक अपने नाम किए।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन (यूपीएए) के द्वारा रविवार को नेताजी सुभाष भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर आयोजित लीग के मुकाबलों में रशिका ने शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में सबको पीछे पछाड़ा।

खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग

रशिका कुशवाहा के शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में दोहरे स्वर्ण के बाद प्रज्ञा जैन ने जैवलिन थ्रो और ओमनी यादव ने हाई जंप में स्वर्ण जीते। वहीं 100 मी.दौड़ में लखनऊ की लवी शर्मा चैंपियन बनीं जबकि इसी वर्ग में अवनी शुक्ला को रजत पदक मिला।

दूसरी ओर तनप्रीत कौर जौहर ने 200 मी. व 400 मी. दौड़ में दोहरे रजत पदक जीते। अन्य रजत पदक विजेताओं में मोनिका उपाध्याय 800 मी.दौड़ में, आशना सिद्दीकी शॉटपुट में, सोनिया साहनी ट्रिपल जंप, अवनी शुक्ला 100 मी.दौड़ में रहे।

लखनऊ के खिलाड़ियो ने जीते 5 स्वर्ण, 6 रजत व दो कांस्य पदक

कांस्य पदक दिव्यांशी शर्मा को लांग जंप में और कनिष्का दीक्षित को डिस्कस थ्रो में मिला। सभी पदक विजेताओं को लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने बधाई दी।

लखनऊ के पदक विजेता

स्वर्ण :
लवी शुक्ला : 100 मी.दौड़
ओमनी यादव : हाई जंप
रशिका कुशवाहा : शॉटपुट व डिस्कस थ्रो
प्रज्ञा जैन : जैवलिन थ्रो

रजत :
अवनी शुक्ला : 100 मी.दौड़
मोनिका उपाध्याय : 800 मी
आशना सिद्दीकी : शॉटपुट
तनप्रीत कौर : 200 मी.दौड़ व 400 मी.दौड़
सोनिया साहनी : ट्रिपल जंप

कांस्य :
दिव्यांशी शर्मा : लांग जंप
कनिष्का दीक्षित : डिस्कस थ्रो