बीसीसीआई सबसे अमीर क्रिकेट, देखें टॉप 10 लिस्ट
दुनियाभर को क्रिकेट सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है। हर नए टूर्नामेंट के साथ इसके फैन्स की संख्या और लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
विश्व में ऐसे कई क्रिकेट बोर्ड है जिनका सालाना टर्नओवर अरबों रुपए है। यही कारण है कि अब संयुक्त राज्य अमेरिका से लेकर नेपाल तक इस खेल में एंट्री कर चुके है।
क्रिकेट को अपने देश के अलावा दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने में प्लेयर्स के अलावा हर देश के क्रिकेट बोर्ड की अहम भूमिका होती है, जिसके जरिए बोर्ड को मोटी कमाई होती है।

बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई की कुल संपत्ति 2 बिलियन डॉलर करीब 16,400 करोड़ रुपये है, जो कि क्रिकेट जगत में वित्तीय सफलता का प्रतीक बन चुका है।
भारत में क्रिकेट को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिलता है। इसकी अपार संपत्ति का कारण भी खेल की लोकप्रियता का परिणाम है। बीसीसीआई के खजाने को भरने में सबसे बड़ी भूमिका इंडियन प्रीमियर लीग की रही है।
आईपीएल में दुनियाभर के प्लेयर्स के शामिल होने के कारण ये एक लोकप्रिय टूर्नामेंट बन गया है, जिसका फैन्स से लेकर क्रिकेटर्स तक सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।
पैसे के मामले में दूसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के बाद कुल नेटवर्थ के मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दूसरा सबसे अमीर बोर्ड है, जिसकी कुल संपत्ति $79 मिलियन बताई गई है।
सीए की सफलता में बिग बैश लीग, ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख टी20 टूर्नामेंट का अहम योगदान रहा है। इसके अलावा कई प्रमुख ब्रांडों के साथ कॉन्ट्रैक्ट इसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करते है।
तीसरे नंबर पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड मैदान पर प्रदर्शन और वित्तीय ताकत दोनों के मामले में क्रिकेट की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ा है।
रिपोर्ट के अनुसार, $59 मिलियन की संपत्ति के साथ यह पैसे के मामले में तीसरे स्थान पर है। पाक क्रिकेट बोर्ड इस लिस्ट में भारत से कोसों दूर चौथे स्थान पर है। पीसीबी की कुल संपत्ति $55 मिलियन है।
इसकी वित्तीय सफलता में क्रिकेटर्स के अलावा पेप्सी, गेटोरेड और यूनाइटेड बैंक लिमिटेड जैसे दिग्गजों के कॉन्ट्रैक्ट अहम भूमिका निभाते है। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग से भी पीसीबी को अच्छी कमाई हो जाती है।
दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड- $2 बिलियन डॉलर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया – $79 मिलियन डॉलर
इंग्लैण्ड क्रिकेट बोर्ड – $59 मिलियन डॉलर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड – $55 मिलियन डॉलर
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड – $51 मिलियन डॉलर क्रिकेट
साऊथ अफ्रीका – $47 मिलियन डॉलर
ज़िम्बाम्ब्वे क्रिकेट बोर्ड – $38 मिलियन डॉलर
श्रीलंका क्रिकेट – $20 मिलियन डॉलर
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड – $15 मिलियन डॉलर
न्यूजीलैंड क्रिकेट – $9 मिलियन डॉलर