एशिया कप विजेता भारतीय टीम पहुंची मुंबई, देखें वीडियो
एशिया कप का खिताब अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम के प्लेयर्स ने कोलंबो से देर रात में फ्लाइट पकड़ी और तड़के सुबह मुंबई पहुंच गए जहां वह फोटोग्राफर के कैमरों में कैद हो गए.
एयरपोर्ट पर उतरने के बाद खिलाड़ी अपनी-अपनी गाड़ियों में सवार होकर घर की ओर रवाना हुए. एयरपोर्ट से कुल 5 गाड़ियां निकली, जिसमें खिलाड़ी बैठे हुए थे. सबसे पहले विराट कोहली निकले और उनके पीछे-पीछे श्रेयस अय्यर की गाड़ी निकली. अय्यर खुद ही गाड़ी चला रहे थे.

अय्यर के बाद हार्दिक पंड्या और ईशान किशन एक ही गाड़ी में दिखे. सबसे आखिर में कप्तान रोहित शर्मा निकले लेकिन जाने से पहले वह फोटोग्राफर के साथ बात करते हुए दिखे. कप्तान ने जाने से पहले थोड़ा डांस भी किया. मुंबई पहुंचने वाले प्लेयर्स में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर रहे.
एक न्यूज एजेंसी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें टीम इंडिया के ये खिलाड़ी मुंबई के कलीना एयरपोर्ट से निकल रहे है और फिर अपनी गाड़ी में बैठकर घर के लिए रवाना होते दिख रहे है.
इस दौरान रोहित शर्मा ने फोटोग्राफर्स के आग्रह पर गाड़ी में बैठने से पहले डांस भी किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.