Trending

वर्ल्ड कप : चोटिल ट्रेविस हेड की जगह ऑस्ट्रेलिया टीम में लौटे मार्नस लाबुशेन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 2-3 से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने कहा कि इन फॉर्म बल्लेबाज ट्रेविस हेड चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट के पहले हाफ से बाहर हो गए है।

मैकडॉनल्ड ने बोला, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह फ्रंट हाफ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, इसलिए अंतिम 15 प्लेयर्स के लिए हमें फैसला लेना होगा। मैं आपको सटीक समय सीमा नहीं दे सकता। हेड की जगह मार्नस लाबुशेन को टीम में जगह दी गई है जो इन दिनों शानदार फॉर्म में है।

मैकडॉनल्ड्स ने लेबुशेन की विश्व कप उम्मीदों के बारे में बोला, “मैं चयन पैनल की ओर से बात नहीं कर सकता और उसे विश्व कप 15 में शामिल नहीं कर सकता।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसकी संभावना दिख रही है। टीमें 28 सितंबर की समयसीमा तक अपनी विश्व कप टीम में बदलाव कर सकती है।

शुक्रवार को चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए हेड की उंगली में चोट लग गई थी। बताया जा रहा है कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर है, जिससे उबरने में उन्हें एक महीने का समय लगेगा।

ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने इसकी पुष्टि की। एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने बताया कि चौथे वनडे के दौरान हेड के बाएं हाथ के उंगली में फ्रैक्चर है, हालांकि उन्हें सर्जरी की आवश्यकता नहीं होगी। इसलिए, वो भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के पहले भाग में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उसे ठीक होने में एक महीना लगेगा।