Trending
कल से शुरू होगा सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट
नई दिल्ली। सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के 62वें संस्करण का आगाज मंगलवार से जूनियर गर्ल्स (अंडर 17) मैच से होगा। बेथलहम वेंगथलांग मिडिल स्कूल-2, मिजोरम और त्रिपुरा स्पोर्ट्स स्कूल, बदरघाट के बीच शाम मैच 4.50 बजे से होगा।
हर समूह के विजेता क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे। ग्रुप चरण के मैच इस महीने की 23 तारीख को खत्म होंगे। क्वार्टर फाइनल 24 को और सेमीफाइनल अगले दिन होगा। फाइनल 26 सितंबर को होगा।

बालिका वर्ग में पहली बार जम्मू-कश्मीर का कोई स्कूल टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। इस वर्ग में 33 टीमें मैदान में है, जिन्हें आठ समूहों में विभाजित किया गया है।