हॉकी रैंकिंग्स : भारतीय पुरुष टीम एक वर्ष बाद टॉप थ्री में
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ की नवीनतम विश्व रैंकिंग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम तीसरे स्थान पर आ गई है। भारत (2771) मई 2022 में बाहर होने के बाद एक वर्ष से ज्यादा समय के बाद शीर्ष तीम टीमों में वापस आया है।
इसी शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। इंग्लैंड टीम शीर्ष तीन से बाहर हो चुकी है। इंग्लैंड के पास 2745 अंक है। यह टीम फाइनल में नीदरलैंड से 1-2 से हार गई थी और यूरो हॉकी खिताब जीतने से चूक गई थी।
पिछले महीने चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अजेय रही थी। भारत ने सात में से छह मैच जीते थे, एक मैच ड्रॉ रहा था। फाइनल में अपनी मजबूत स्थिति के बावजूद, टूर्नामेंट में पहले बेल्जियम के खिलाफ हार और फाइनल में हार के साथ-साथ भारत की लगातार जीत की वजह से इंग्लैंड चौथे स्थान पर खिसक गया।

नीदरलैंड ने यूरो हॉकी चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाते हुए अपने खिताब की रक्षा की और चैंपियन बनने के साथ ही शीर्ष स्थान पर अपनी जगह और मजबूत कर ली।
नीदरलैंड के पास 3113 अंक है। यह टीम इस वर्ष एफआईएच हॉकी प्रो लीग खिताब और एफआईएच हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी है। नीदरलैंड्स के प्रभुत्व ने उन्हें दूसरे स्थान पर मौजूद बेल्जियम पर अच्छी बढ़त दिला दी है। बेल्जियम के पास 2989 अंक है।
जर्मनी 2689 अंक के साथ पांचवें और ऑस्ट्रेलिया 2544 अंक के साथ छठे स्थान पर है। अर्जेंटीना एक स्थान ऊपर चढ़कर 2350 अंकों के साथ सातवें स्थान पर आ गया है। स्पेन 2347 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।
महिलाओं की रैंकिंग में, नीदरलैंड (3422) शीर्ष स्थान पर है, ऑस्ट्रेलिया (2818) दूसरे और अर्जेंटीना (2767) तीसरे स्थान पर है। बेल्जियम (2609) का यूरो हॉकी चैंपियनशिप में शानदार अभियान रहा और उसने रजत पदक जीता जिससे वह जर्मनी (2574) से आगे हो गया क्योंकि दोनों टीमें विश्व रैंकिंग में चौथे और पांचवें स्थान पर है।
भारतीय महिला टीम को एक स्थान का फायदा हुआ है और 2325 अंक के साथ सातवें स्थान पर आ गई है। स्पेन 2173 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। न्यूजीलैंड (2001) और जापान (1900) अपने नौवें और 10वें स्थान पर बने हुए है, चीन (1894) जापान से थोड़ा पीछे 11वें स्थान पर है।