Trending

इस वजह से ससेक्स पर लगी 12 पॉइंट्स की पेनल्टी, पुजारा एक मैच के लिए सस्पेंड

ससेक्स क्रिकेट क्लब पर मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप में 12 पॉइंट्स की पेनल्टी लगी है जिसके चलते उसके कप्तान चेतेश्वर पुजारा को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

ससेक्स पर ये 12 पॉइंट्स की पेनल्टी प्लेयर्स के बुरे व्यवहार की वजह से लगी है और पुजारा को टीम का कप्तान होने के नाते एक मैच का बैन झेलना पड़ रहा है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी।

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज पुजारा इस टाइम इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे है और ससेक्स टीम की कप्तानी कर रहे है। ससेक्स ने इस वर्ष अप्रैल में पुजारा को कप्तान बनाने का ऐलान किया था।

इंश्योरेंस काउंटी चैंपियनशिप में प्लेयर्स के व्यवहार के लिए ईसीबी ने सख्त नियम बनाए है। ससेक्स पर इस सीजन चार बार फिक्स्ड पेनल्टी लगी है। ईसीबी के नियमों के अनुसार जब ऐसा होता है तो कप्तान को बैन किया जाता है। ससेक्स ने इसे चुनौती दिए बिना सजा स्वीकार कर ली है।

ईसीबी ने अपने बयान में लिखा है कि 13 सितंबर को लीसेस्टशर के खिलाफ दो ऐडिशनल फिक्स्ड पेनल्टी की वजह से ससेक्स को ये सजा दी गई है। ईसीबी ने यह भी बताया है कि इस मैच से पहले उसके खाते में दो फिक्स्ड पेनल्टी पहले से ही थीं।

पिछले मैच में लीसेस्टशर के खिलाफ तीन खिलाड़ी टॉम हेन्स, जैक कार्सन और एरी कारवेलस के बुरे व्यवहार के लिए टीम को ये सजा मिली है। इसके कारण टीम को 1 ही सीजन में 4 पेनल्टी मिली थी। टीम के 12 अंक भी काट दिए गए और कप्तान पुजारा को 1 मैच के लिए निलंबित कर दिया गया।

टॉम और जैक को आज से डर्बीशायर के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में टीम में जगह नहीं मिलेगी। इसकी जानकारी टीम के हेड कोच पॉल फारब्रेस ने दी है।