एशियाई खेल : बारिश की वजह से नहीं हो सका मैच, भारत सेमीफाइनल में
शेफाली वर्मा (67 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (47 रन) की पारी से भारतीय महिला टीम ने 19वें एशियन गेम्स में मलेशिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर के खेल में 173 रन बनाए थे। इसके बाद भारत ने मलेशिया की पारी की सिर्फ 2 ही गेंद डली थी और दोबारा से बारिश आ गई थी, जिसके चलते मैच रद्द हो गया।

भारत और मलेशिया के बीच हांग्झोऊ में हो रहे मैच में जमकर इंद्रदेव बरसे। यह मैच क्वार्टर फाइनल था जो बारिश के चलते पूरा नहीं हो सका। फिर भी भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया।
इस मैच में मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मलेशिया को 174 रन का लक्ष्य दिया था। ऐसे में मलेशिया टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ही थी कि मैच में बारिश ने खलल डाल दिया। मलेशिया की पारी की अब तक सिर्फ 2 गेंद ही डाल पाई है।
बारिश की वजह से 15 ओवर के मैच में भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। अंतिम ओवर में ऋचा घोष ने पावर हिटिंग करते हुए 20 रन चुराए।
मलेशिया के सामने 15 ओवर में 174 रन का मुश्किल लक्ष्य है। भारत के लिए ओपनर स्मृति मंधाना ने 16 गेंद में 27 रन और शेफाली वर्मा ने 39 गेंद में 67 रन बनाए।
तीसरे नंबर पर आईं जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 29 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए तो ऋचा घोष ने सात बॉल में नाबाद तूफानी 21 रन की पारी खेली। 11 रन एक्सट्रा से आए।
ओपनर शेफाली वर्मा भारत को शानदार शुरुआत दिलाने के बाद आउट हो गई। 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर उन्हें मास एलिसा ने एलबीडब्ल्यू किया। इस दौरान उन्होने 39 गेंद में 67 रन की पारी खेली।
भारत की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। 11वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 116 रन हो चुका है।
भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना 27 रन बनाकर आउट हो गई है। वहीं 57 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा। भारतीय टीम के ओपनर्स स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मलेशिया के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की। टीम ने 5 ओवर के अंदर ही 50 रन का स्कोर पार कर लिया था।