Trending

विश्व कुश्ती : अब अंतिम पंघाल कांस्य व ओलंपिक कोटा के लिए लड़ेगी

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में बेलारूस की वेनेसा कलादज़िंस्काया से 4-5 से हारने के बाद भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल कांस्य पदक और पेरिस ओलंपिक कोटा के लिए लड़ेंगी।

इससे पहले दिन में अंतिम ने मौजूदा विश्व विजेता ओलिविया डोमिनिक पैरिश को हराया। युवा भारतीय खिलाड़ी एक समय 0-2 से संघर्ष कर रही थीं, उन्होंकने धैर्य बनाए रखते हुए मैच 3-2 से जीत लिया।

स्वर्ण पदक मैच में अब कलादजिंस्काया का मैच जापान की अकारी फुजिनामी से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में ग्रीस की मारिया प्रेवोलाराकी को हराया था।

कलादज़िंस्काया ने पहले राउंड के अंत में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त लेकर अंतिम को बैकफुट पर धकेल दिया। दूसरे राउंड में 19 वर्षीय अंतिम ने वापसी की काफी कोशिश की लेकिन बढ़त लेने में नाकाम रहे और मैच हार गए।