Trending

वर्ल्ड कप की पिच : आईसीसी के इस फैसले से बढ़ सकती है भारत की परेशानी


भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में बेहद कम दिन रह गए है। दुनिया की हर टीम बेहतर तैयारी के साथ इस टूर्नामेंट में उतरेगी। इस निर्देश को सुनने के बाद तेज गेंदबाजों को बड़ी राहत मिलेगी, स्पिनरों के लिए बड़ा झटका होगी। अब सवाल है कि आईसीसी ने ऐसा क्या कहा जिसके बाद भारत के लिए बड़ा झटका समझा जा रहा है।

इसमें टॉस के प्रभाव को कम करने से लेकर स्टेडियम की बाउंड्री साइज तक शामिल है। भारत में 10 स्टेडियमों में विश्व कप मुकाबलों की मेजबानी होनी है।

इन स्टेडियम पर गौर करें तो ज्यादातर पिचे स्पिनरों के लिए मददगार हो सकती है, आईसीसी ने तय किया है कि भारतीय पिचों पर ज्यादा घास भी छोड़ी जाये ताकि तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिले।

साभार : गूगल

स्टेडियम में बाउंड्री साइज भी 70 मीटर से अधिक होना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी चाहता है कि विश्व कप का रोमांच कम न पड़े तो इस वजह से उसकी कोशिश है कि विकेट ऐसा रहे जहां पर बल्लेबाजों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को मदद मिले।

आईसीसी की इस पहल से स्पिनरों को झटका जरूर लगेगा। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल आईसीसी ने पिच क्यूरेटर्स और ग्राउंड्समैन को विशेष निर्देश जारी किए है।

बता दें कि भारत के जहां-जहां मैच हो रहे हैं वहां की पिचे स्पिनरों की मददगार होती है, आईसीसी के इस कदम से पिचों पर घास होगी। ऐसे में लखनऊ का इकाना स्टेडियम पर घास छोड़ी जा सकती है।

इकाना की पिच को फिर से सही किया गया है। ऐसे में पिच कैसा बर्ताव करेंगी ये कहना अभी जल्दीबाजी होगी, पिच पर घास छोडऩे से इकाना की पिच तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग हो सकती है।