सुब्रतो कप : दिल्ली के बाद झारखंड ने गुजरात को 9-1 से हराया
सुब्रतो कप जूनियर गर्ल्स (अंडर 17) इंटर स्कूल इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में गत विजेता झारखंड की सेंट पैट्रिक आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर, गुमला टीम की जीत का सिलसिला जारी है। दूसरे मैच में झारखंड ने गुजरात को 9-1 गोल से हराया।
बुधवार को झारखंड ने अपने पहले लीग मैच में दिल्ली को 23-0 से मात देकर धमाकेदार शुरुआत की थी। ग्रुप F के पहले दो मैच जीतकर झारखंड अपने ग्रुप में टॉप पर है।

झारखंड की तरफ से अल्फा कंडूलना ने 3, बिनीता होरो ने 2 , अनिता डुंगडुंग, रेशमी मिंज, नमीना कुमारी और साबरनी कुमारी ने 1-1 गोल किया।
इसके अलावा वीएचएसएस, कन्नूर, केरल; सैडेन सेकेंडरी स्कूल, नोंगपोह, मेघालय, आनंद पूर्ण स्कूल ऑफ साइंस, थौबल, मणिपुर, जीएसएसएस अलखपुरा-भिवानी-हरियाणा, त्रिपुरा स्पोर्ट्स स्कूल-त्रिपुरा, होम मिशन स्कूल-आइजोल (एनसीसी), लोहित डिकरोंग एचएसएस लखीमपुर, असम, गर्वनमेंट सेकेंडरी स्कूल, मोनीगोंग, शि-योमी, अरुणाचल प्रदेश और बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान, बांग्लादेश ने ग्रुप चरण मैचों में जीत हासिल की।