भारत के खिलाफ पहले वनडे से ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल बाहर
भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े खिलाड़ी पहले वनडे इंटरनेशनल के लिए उपलब्ध नहीं है। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल अब तक चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके है और ऐसे में वे पहले वनडे से बाहर है।
अच्छी बात ये है कि कप्तान पैट कमिंस तीनों वनडे में खेलने वाले है, जो चोटिल थे और दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर थे। बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पूरी तरह फिट है और वह भी इस तीन मैचों की वनडे सीरीज के जरिए वर्ल्ड कप की तैयारी करेंगे।
ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं है। कप्तान पैट कमिंस ने इस बात की जानकारी मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी। ऑस्ट्रेलिया टीम से कुछ और भी अपडेट सामने आई है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर नहीं गए थे, जो चोटिल थे। इनमें कप्तान पैट कमिंस, बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम शामिल था।
इनमें से दो खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध है और दो खिलाड़ी कम से कम पहले वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे, जो कल यानी शुक्रवार 22 सितंबर को मोहाली में होगा।