एशियाई खेल : भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पहले मैच में हार
एशियन गेम्स में भारतीय महिला फुटबॉल टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। भारत की महिला फुटबॉल टीम को अपने से ऊंची रैंकिंग की चीनी ताइपे के खिलाफ पहले हाफ में प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद 1-2 से हार मिली।
अदिति चौहान घुटने की चोट से उबर रही है। चीनी ताइपे ने 68वें मिनट में लि चिन लाई के ताकतवर शॉट की बदौलत बराबरी हासिल की।
उसकी सब्सीट्यूट खिलाड़ी सुआन सु ने 84वें मिनट में गोलकीपर श्रेया की गलती से अपनी टीम के लिए विजयी गोल दागा। श्रेया शॉट का अंदाजा लगाकर बॉक्स के अंदर आ गयी और इसे बचाने से चूक गयीं।

कोच थॉमस डेनेरबी की टीम 23वीं रैंकिंग पर काबिज चीनी ताइपे से 23 पायदान नीचे है, उसने पहले हाफ में दबदबा बनाया। शुरूआती गोल ब्रेक के तुरंत बाद अंजू तमांग ने 47वें मिनट में दागा।
अंजू के प्रयास को मिंग जंग ने रोक दिया था, इस खिलाड़ी ने ‘रिबाउंड’ पर गोल दाग दिया। अपनी स्टार गोलकीपर अदिति चौहान की अनुपस्थिति में श्रेया हुड्डा ने पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने चीनी ताइपे के लगातार प्रयासों को विफल किया।
महिला फुटबॉल ही टीम नहीं, पुरुष टीम को भी अपने पहले मैच में चीन के हाथों करारी हार मिली थी। सुनील छेत्री की अगुवाई में भारत अपने पहले मैच में 5-1 से हारी थी।
पहले हाफ में खेल 1-1 की बराबरी पर रहने के बाद दूसरे हाफ में टीम इंडिया पूरी तरह से पिछड़ गई और चीन चार गोल दागे। इस तरह पुरुष टीम की भी एशियन गेम्स में शुरुआत हार के साथ हुई।