Trending

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे आज, टीम इंडिया ने इन प्लेयर्स को दिया आराम


भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस वनडे सीरीज का पहला मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होगा।

वर्कलोड मैनेज करने के लिए टीम इंडिया मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव जैसे मुख्य प्लेयर्स को पहले दो वनडे से आराम दिया है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे।

तीन मैचों की यह वनडे सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए इन दोनों ही टीमों के लिए अहम होगी। ऑस्ट्रेलियाई खेमे में जहां कप्तान पैट कमिंस के साथ स्टीव स्मिथ जैसे सीनियर प्लेयर्स की वापसी हुई है।

राहुल ने अंतिम बार 2022 में बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में भारत को श्रेयस अय्यर की फिटनेस, सूर्यकुमार यादव की फॉर्म समेत कई सवालों के जवाब ढूंढने होंगे।

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल संभालेंगे। राहुल ने एशिया कप में भारतीय टीम में वापसी की है। आईपीएल के दौरान चोटिल होने के बाद वह बाहर चल रहे थे। केएल राहुल 2022 बांग्लादेश दौरे के बाद पहली बार भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को पहले दो वनडे से रेस्ट दिया गया है। रोहित की जगह गायकवाड़, कोहली की जगह श्रेयस अय्यर और हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव खेलते नजर आ सकते है।

ऑस्ट्रेलिया को मोहाली वनडे से पहले बड़ा झटका लगा है, ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क पहला वनडे नहीं खेल पाएंगे। दोनों खिलाड़ी चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए है।

ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग इलेवन : डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, एडम ज़म्पा

भारत संभावित प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल, रुतुराज गायकवर्ड, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज