रफ्तार और रोमांच के दीवानों की मनपसंद मोटो जीपी रेस का शुभारंभ
रफ्तार और रोमांच के दीवानों का मनपसंद इवेंट मोटोजीपी उत्तर प्रदेश के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर शुरू हो गया। सीएम योगी 24 सितंबर को मोटो जीपी से जुड़े बड़े ब्रांड्स और कंपनियों के सीईओ और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
इन्वेस्ट यूपी के कॉन्क्लेव हॉल में होने वाली इस बैठक में सीएम योगी मुख्य वक्ता होंगे। वह विदेशी मेहमानों को उत्तर प्रदेश के बढ़ते कद, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, उद्योगों के लिए सुरक्षित माहौल और सरकार की उदार नीतियों से परिचित कराएंगे।
इस दौरान उत्तर प्रदेश की समृद्ध छवि पर एक इंट्रोडक्ट्री मूवी दिखाई जाएगी। सीएम योगी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी और इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान मोटो जीपी के सीईओ और सीसीओ भी संबोधन करेंगे। इस बैठक के बाद सीएम योगी कुछ देर के लिए रेस को भी देखेंगे।
22 से 24 सितंबर तक चलने वाले इस पहले मोटो जीपी भारत के तहत शुक्रवार को मोटो-3, मोटो-2 और मोटो जीपी के प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत हुई। मुख्य रेस और उसके पहले क्वालीफाइंग रेस रविवार 24 सितंबर को आयोजित होगी।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इस फाइनल इवेंट के साक्षी बन सकते है। मोटो जीपी के लिए भारत आए 275 ब्रांड्स और कंपनियों के टॉप सीईओज के साथ बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में बिजनेस कॉन्क्लेव में भाग लेने के बाद सीएम भी रफ्तार से भरे इस रोमांचक इवेंट को निहार सकते है।
इस इवेंट में रेडबुल, शेल, बी-विन, बीएमडब्ल्यू, ओकले, मॉन्सटर, मोटुल, टिसॉट, रेपसॉल, पोलिनी, गो प्रो, हॉन्डा, मिशेलिन, एमेजॉन, डीएचएल व पेट्रोनॉस जैसी 275 दिग्गज कंपनियां किसी न किसी रूप में भाग ले रही है।
इन कंपनियों के सीईओ व प्रतिनिधि भी इवेंट में शिरकत करने के लिए यूपी आ रहे है। मोटो जीपी की छवि एक ऐसे समृद्ध खेल की है, जिसे न सिर्फ बड़ी संख्या में फैन्स का सपोर्ट है बल्कि दुनिया भर के बड़े ब्रांड्स भी इसे तवज्जो देते है।
कुछ सालों में इस खेल ने होस्ट कंट्रीज की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दिया है। यह खेल टू व्हीलर्स इंडस्ट्री को रिप्रजेंट करता है और भारत व एशिया के अधिकांश हिस्सों में इसकी मजबूत स्थिति है।
साथ ही मोटो जीपी ने खेल के माध्यम से रोड सेफ्टी और रोड टू मोटोजीपी कार्यक्रमों जैसे सोशल इनीशिएटिव्स से मोटरसाइकिल सेक्टर और उससे आगे के लिए सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी डेवलप करने की दिशा में जो काम किया है वह सकारात्मक बदलाव लाया है।
मोटो जीपी भारत को लेकर केवल यूपी और देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोग चर्चा कर रहे है। सोशल मीडिया पर लोग ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर यूपी और भारत की तारीफ कर रहे है।
सोशल मीडिया पर लोग बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट और यहां के खूबसूरत ट्रैक को लेकर दीवाने हुए जा रहे है। साइलेंट रॉकस्टार नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं मोटो जीपी भारत को लाइव देख रहा हूं।
इसी तरह मैट ओक्सली ने लिखा कि निश्चित रूप से बुद्ध इंटरनेशल सर्किट एक बेहतरीन ट्रैक होगा। जयदेवन प्रभाकरन ने लिखा कि एफ-1 जीपी के बाद बीआईसी का मोटो जीपी को होस्ट करना रोमांचक है।
डेनोवान पीस ने लिखा कि इस ट्रैक पर ओवरटेक करना मुश्किल है, खासतौर पर जब बाइक्स स्ट्रेट चल रही है। यह बेहतरीन ट्रैक है।
निवेथा जेसिका ने लिखा कि पहली मोटो जीपी भारत की वजह से यहां के लोगों को वर्ल्ड चैंपियन रेसिंग का गवाह बनने का मौका मिला है। सितारों से मिलकर बेहद खुशी हो रही है।