Trending

वर्ल्ड कप के विजेता को मिलेंगे 33 करोड़ रुपए, यहां देखें पूरी लिस्ट

आईसीसी ने भारत में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। इस बार के वर्ल्ड चैंपियन को 33 करोड़ रुपए (4 मिलियन यूएस डॉलर) की इनामी राशि मिलेगी, उपविजेता को 17 करोड़ रुपए (2 मिलियन यूएस डॉलर) से मिलेंगे।

इस बार जारी प्राइज मनी पिछले सीजन के बराबर ही है। काउंसिल ने पिछली प्राइज मनी 83 करोड़ रुपए में बदलाव नहीं किया है। पिछले सीजन की चैंपियन इंग्लैंड को 33 करोड़ रुपए मिले थे।

आईसीसी इस बार 83 करोड़ रुपए (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की प्राइज मनी बांटने जा रहा है। काउंसिल ने अलग-अलग राउंड के लिए अलग-अलग प्राइज मनी तय की है।

विनर और रनर अप के अलावा, वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हारने वाली टीम को 6 करोड़ रुपए और ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीम को 82 लाख रुपए मिलेंगे।

वनडे वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।