पीएम मोदी ने रखी वाराणसी में बन रहे इंटरनेशनल स्टेडियम की आधारशिला
वाराणसी के गंजारी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला पीएम मोदी ने रखी. इस समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे.
वाराणसी में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर 330 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इसके निर्माण का काम 2025 तक पूरा होगा. यहां त्रिशुल के आकार के फ्लडलाइट्स लगाए जाएंगे.
डमरू आकार का मीडिया सेंटर बनाया जाएगा. अर्धचंद्रकार छत बनाए जाएंगे. इनके अलावा स्टेडियम का निर्माण 31.6 एकड़ क्षेत्रफल में फैला होगा. 30 हजार दर्शकों की क्षमता होगी. स्टेडियम में सात पिच बनाई जाएगी.

इनके अलावा पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, बीसीसीआई सचिव जय शाह समेत कई बड़ी हस्तियां कार्यक्रम में पहुंची है.
कार्यक्रम के दौरान मंच पर सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को नमो नाम वाली टीम इंडिया की जर्सी भेंट की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बोला कि, बनारस आकर जो अनुभव होता है, उसकी व्याख्या नहीं की जा सकती.

उन्होंने बोला कि, 23 अगस्त को हमारा चंद्रयान चांद पर लैंड हुआ. वहां भी एक शिव शक्ति का एक स्थान है और यहां भी एक शिव शक्ति का एक स्थान है. काशी में आज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी गई है. यह क्रिकेट स्टेडियम किसी वरदान से कम नहीं होगा.

काशी में इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी ने बोला कि ये स्टेडियम युवाओं के लिए एक वरदान साबित होगा. उन्होंने बोला कि, आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है. इस स्टेडियम का डिजाइन महादेव को समर्पित है.