Trending

श्रेयस-शुभमन के शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी 400 रन बनाने की चुनौती

श्रेयस अय्यर (105) और शुभमन गिल (104) की पारी से भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 400 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारत ने निर्धारित 50 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन का स्कोर बनाया।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने समाचार लिखे जाने तक 1.3 ओवर में दो विकेट पर 9 रन बना लिए थे।

इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम से श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने शतक जड़ा। इनके अलावा केएल राहुल (52) और सूर्यकुमार यादव (72) ने अर्धशतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर गेंदबाज महंगे साबित हुए।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 16 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया। भारत से पारी की शुरुआत करने आए रुतुराज गायकवाड़ 8 रन बनाकर आउट हो गए।

शुरुआती झटके के बाद गिल और अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन की पार्टनरशिप करके टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से किसी भी विकेट की चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।