Trending

एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम की 16-0 से शानदार जीत

एशियाई खेल में भारतीय टीम ने पुरुष हॉकी स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन से शुरुआत की। टीम ने पूल ए में पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया। जीत मेें ललित उपाध्याय, वरूण कुमार और मनदीप सिंह ने हैट्रिक दागी। भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति और मिडफील्डरों ने मिलकर 10 गोल किए और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर मिला।

भारत को पांचवें ही मिनट में अवसर मिला था, अभिषेक के शॉट को उजबेक गोलकीपर ने बचा लिया। सुखजीत ने भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर दिलाया. संजय उस पर गोल नहीं कर सके, ललित ने रिबाउंड पर गोल दागा। भारत की बढ़त 12वें मिनट में वरूण ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके दुगुनी की।

मैच में दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में भारत का पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया। भारत का तीसरा गोल 17वें मिनट में अभिषेक ने बाये फ्लैंक से मनदीप से मिले पास पर किया। मनदीप ने ब्रेक से पहले एक मिनट के भीतर दो गोल किए। भारत को तीन मिनट के भीतर दो पेनल्टी कॉर्नर और मिले, गोल नहीं हो सका।

हाफटाइम तक भारत के पास 7.0 की बढ़त थी। बारी-बारी से गोलकीपिंग करने वाले पी आर श्रीजेश और कृशन बहादुर पाठक दर्शक बने रहे. उजबेक खिलाड़ी हमला नहीं बोल सके। भारत ने अंतिम दो क्वार्टर में नौ और गोल किये, जिनमें से चार पेनल्टी कॉर्नर और एक स्ट्रोक पर मिला।

Hockey India (@hockeyindia)

ललित उपाध्याय (सातवां, 24वां ,37वां और 53वां मिनट), मनदीप सिंह (18वां, 27वां और 28वां मिनट) और वरूण कुमार (12वां, 36वां, 50वां और 52वां मिनट) ने हैट्रिक लगाई।

अभिषेक (17वां), सुखजीत सिंह (42वां), शमशेर सिंह (43वां), अमित रोहिदास (38वां) और संजय (57वां) ने गोल किये। भारतीयों ने शुरू से दबदबा बनाते हुए सातवें मिनट में पहला गोल किया।

भारत को पूरे 60 मिनट में 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से पांच पर ही गोल हो सका। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता व दुनिया की तीसरे नंबर की भारत को अब 26 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ खेलना है।