एशियाई खेल : रोइंग में भारत ने दो रजत सहित जीते तीन पदक
चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियाई खेल में रविवार को भारतीय प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत और दो कॉंस्य पदक जीते। इसमें रोइंग स्पर्धा में ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की भारतीय जोड़ी ने पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स टीम और पुरुष कॉक्स 8 टीम में रजत पदक जीते।
बाबू लाल यादव और लेख राम की भारतीय पुरुष कॉक्सलेस जोड़ी ने भी कांस्य पदक जीतकर एशियाई खेल में रोइंग में भारत के पदकों की संख्या तीन कर दी।

फुयांग वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में प्रतिस्पर्धा करते हुए, अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने 6:28.18 के समय के साथ रजत पदक जीता और वह स्वर्ण पदक विजेता चीन से 5.02 सेकेंड पीछे रहे, उज्बेकिस्तान ने 6:33.42 समय के साथ कांस्य पदक मिला।
इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने रेपेचेज 1 में 6:55.78 के समय के साथ पोल पोजीशन हासिल कर पदक की रेस में जगह बनाई थी। उन्होंने रेपेचेज में प्रवेश करने के लिए हीट 1 में दूसरे स्थान के लिए 6:27.45 का समय निकाला था।
बाबू लाल यादव और लेख राम की भारतीय पुरुष जोड़ी ने 6:50.41 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। उज़्बेकिस्तान ने 6:48.11 के साथ रजत पदक जबकि चीन ने 6:44.20 के साथ स्वर्ण पदक जीता