Trending

एशियन गेम्स : भारत ने रोइंग में जीते दो और कांस्य

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कॉक्सलेस फोर और क्वाड्रपल स्कल्स रोइंग टीम ने अपने-अपने इवेंट में कांस्य पदक जीते। फुयांग वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में दो पोडियम फिनिश के साथ भारतीय रोवर्स ने एशियाई खेल में रोइंग में पांच पदक – दो रजत और तीन कांस्य के साथ अपने अभियान को खत्म किया।

आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनीत कुमार की पुरुषों की कॉक्सलेस फोर टीम ने फाइनल-ए में 6:10.81 का टाइम दर्ज करते हुए कांस्य पदक जीता। ये चारों रोवर्स रजत पदक विजेता पुरुष 8 टीम का हिस्सा थे। भारत का दिन का दूसरा पदक पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स टीम ने हासिल किया।

रविवार को ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की भारतीय पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स टीम और पुरुष 8 टीम ने रजत पदक जीते थे, पुरुष पेयर्स टीम ने कांस्य पदक जीता था।

पुरुष 8 टीम रेस के पहले भाग में पदक हासिल करने से बाहर हो गई थी, दूसरे भाग में जापान को पीछे छोड़ते हुए अंतिम पोडियम स्थान हासिल कर लिया।

उज्बेकिस्तान 6:04.96 के साथ विजेता रहा, चीन ने 6:10.04 के साथ रजत पदक हासिल किया। पदक की दौड़ में सीधे प्रवेश पाने के लिए भारतीय पुरुष 4 टीम ने पहले हीट-1 में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

भारत का दिन का दूसरा पदक पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स टीम ने हासिल किया। परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह ने 6:08.61 समय के साथ अपना कोर्स पूरा किया और चीन (6:02.65) और उज्बेकिस्तान (6:04.64) से पीछे रहते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

भारत ने जकार्ता 2018 में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। सुखमीत सिंह उस समय भी दल का हिस्सा थे। पुरुष एकल स्कल्स में भारत के बलराज पंवार मामूली अंतर से पदक से चूक गए।

अच्छी शुरुआत करने के बावजूद, अंतिम चरण में पंवार हार गए और 7:08.79 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे। चीन के झांग लियांग ने स्वर्ण पदक जीता, जापान की रयुता अराकावा और हांगकांग, चीन की चिउ हिन चुन ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।

हांगझोऊ में अंतिम रोइंग मेडल इवेंट में, भारतीय महिला कॉक्स्ड 8 टीम में जी गीतांजलि, रितु कौड़ी, सोनाली स्वैन, एच तेंडेनथोई देवी, वर्षा केबी, अश्वथी पीबी, मृणामयी नीलेश एस, थंगजाम प्रिया देवी और रुक्मणी 7:05.71 समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। इस इवेंट में चीन, जापान और वियतनाम ने पोडियम हासिल किया।