Trending

एशियाई खेल टेनिस : अंकिता रैना, रुतुजा भोसले व रामकुमार रामनाथन एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में

एशियाई खेल में भारतीय एकल टेनिस प्लेयर्स अंकिता रैना, रुतुजा भोसले और रामकुमार रामनाथन ने प्री-क्वार्टर फाइनल चरण में एंट्री ली। अपने राउंड 32 के मैच में अंकिता ने उज्बेकिस्तान की सबरीना ओलिमजोनोवा को 51 मिनट के भीतर दो सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से हराया।

रुतुजा भोसले ने अपने मैच में कजाकिस्तान की अरुझान सगांड्यकोवा को 7-6 (2), 6-2 से हराया। पहले सेट में टाईब्रेकर लगा, दूसरा सेट एकतरफा रहा। पहला सेट 76 मिनट तक चला, दूसरा 45 मिनट में खत्म हुआ, जिससे मैच दो घंटे से थोड़ा ज्यादा टाइम तक चला।

रामकुमार को उनके प्रतिद्वंद्वी ताजिकिस्तान के सुनातुलो इसरोइलोव ने वॉकओवर दे दिया क्योंकि वह प्रतिस्पर्धा करने में असमर्थ थे।

इससे पहले, भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने अपने 19वें एशियाई खेल के पुरुष एकल अभियान की शानदार शुरुआत की, उन्होंने रविवार को मकाओ चीन के हो टिन मार्को को सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से हराया। नागल को पहले राउंड में बाई मिली थी।

भारतीय खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया और बिना कोई गेम गंवाए मार्को को हराया। यह जीत न सिर्फ नागल के लिए एक व्यक्तिगत उपलब्धि थी, भारत के लिए एक गर्व का क्षण था, जिसने एशियाई टेनिस क्षेत्र में देश की उपस्थिति को मजबूत किया।

भारतीय पुरुष युगल जोड़ी साकेत माइनेनी और रामनाथन रामकुमार रविवार को नेपाल के बस्तोला अभिषेक और खड़का प्रदीप पर सीधे सेटों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद एशियाई खेल प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए है। साकेत-रामनाथन ने नेपाल को 57 मिनट में 6-2, 6-3 से हराया।

बता दें कि भारतीय टेनिस टीम ने अपना अभियान 24 सितंबर को शुरू किया था और टेनिस प्रतियोगिताएं 30 सितंबर तक खेली जाएंगी। एशियाई खेल के इतिहास में भारत ने टेनिस में 32 पदक, नौ स्वर्ण पदक, छह रजत पदक और 17 कांस्य पदक जीते है।