एशियाई खेल : भारत को 25 मीटर पुरुष रैपिड फायर पिस्टल में कांस्य पदक
एशियाई खेल में भारतीय निशानेबाजों का विजयी अभियान जारी है। भारत ने 25 मीटर पुरुष रैपिड फायर पिस्टल में कांस्य पदक जीता।
अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू और आदर्श सिंह ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम में 1718 स्कोर के साथ कांस्य जीता। विजयवीर सिद्धू ने 583 स्कोर के साथ 6वीं रैंक के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।
विजयवीर ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालीफिकेशन को 18 इनर 10 समेत 582 अंकों के साथ पूरा किया और फाइनल में जगह बनाई।

576 स्कोर के साथ 14वीं रैंक पर आदर्श सिंह और 560 स्कोर के साथ 21वीं रैंक पर अनीश भनवाला फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।
10 मीटर एयर राइफल फाइनल में भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 228.8 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्राक्ष पाटिल, दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 1893.7 के संयुक्त स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।