Trending

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे में नहीं खेलेंगे शुभमन गिल व शार्दुल ठाकुर


आईसीसी वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से ब्रेक दिया था।

जसप्रीत बुमराह को दूसरे मैच से आराम दिया गया और तीसरे मैच से दो प्लेयर्स को छुट्टी पर भेज दिया गया है। ओपनर शुभमन गिल और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे में नहीं खेलेंगे, क्योंकि टीम प्रबंधन ने उन्हें शॉर्ट ब्रेक देने का फैसला किया है।

यह जोड़ी तीसरे मैच के आयोजन स्थल राजकोट के लिए उड़ान नहीं भरेगी और इसके बजाय गुवाहाटी में टीम में शामिल होगी, जहां भारत अपने वनडे विश्व कप अभियान की शुरुआत अभ्यास मैच से करेगा।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

इंदौर में हुए वनडे में शतक मारने वाले शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर अपने घर जाएंगे और जल्द वर्ल्ड कप बाउंड टीम के साथ जुड़ेंगे।

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, टीम प्रबंधन पिछले कुछ टाइम से कार्यभार प्रबंधन की योजना बना रहा है। यही कारण था कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को पहले दो वनडे से आराम दिया गया था। तीनों सीनियर प्लेयर राजकोट में टीम से जुड़ेंगे।

जसप्रीत बुमराह तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध होंगे। वे मोहाली में खेलने के बाद घर चले गए थे और सीधे राजकोट पहुंचने वाले है, जहां तीसरा मैच दोनों टीमों के बीच होगा।

ये मैच 27 सितंबर को होगा और भारतीय टीम सीधे वर्ल्ड कप का अभ्यास मैच खेलने उतरेगी। ये मैच गुवाहटी में 30 सितंबर को इंडिया और इंग्लैंड के बीच होगा।