एशियाई खेल : इतिहास रचते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड
स्मृति मंधाना (46 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (42 रन) की पारी से भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका की टीम को 19 रनों से मात देकर स्वर्ण पदक जीता।
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट के खिताबी मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। श्रीलंका के खिलाफ पहले खेलने आई भारतीय महिला टीम की खराब शुरुआत हुई।
टीम को 16 रन पर पहला झटका लगा। भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 बनाए। श्रीलंका टीम को 117 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम में स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक 46 रन बनाए थे।

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी की थी। भारतीय खिलाड़ी देविका वैद्य ने 19वां ओवर डाला। लेग स्पिनर की गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज बाउंड्री निकालने में नाकाम रहे।
वैद्य ने काफी अच्छा ओवर किया और सिर्फ 5 रन खर्च किए। भारत का गोल्ड मेडल जीतना लगभग तय हो गया है। मैच की अंतिम गेंद पर देविका ऋचा घोष के हाथों कैच आउट हो गई।