एशियन गेम्स : पाक महिला क्रिकेट टीम खाली हाथ, बांग्लादेश ने जीता कांस्य
एशिया कप में बाबर आजम की अगुवाई वाली पाक पुरुष क्रिकेट टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी तो वहीं निदा डार की अगुवाई वाली पाक महिला क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स में निराश होना पड़ा।
यह टीम महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में कोई मेडल नहीं जीत सकी और तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में बांग्लादेश के हाथों हारकर इस टीम को चौथे स्थान पर रहते हुए संतोष करना पड़ा।
पाक को हराकर बांग्लादेश ने महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता, फाइनल में भारत ने श्रीलंका को मात देकर गोल्ड मेडल जीता, श्रीलंका को सिल्वर मेडल मिला।

एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में कांस्य पदक के लिए हुए मैच में पाक का सामना बांग्लादेश के साथ हुआ, इस टीम को हार मिली और यह टीम कांस्य पदक जीतने से भी चूक गई।
इस मैच में बांग्लादेश टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाक टीम ने पहले बल्लेबाजी की, यह टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 64 रन पर सिमट गई।
बांग्लादेश की ओर से पहली पारी में शोमा अख्तर ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, पाक की ओर से सदफ शमास ने 13 रन, कप्तान निदा डार ने 14 रन, अलिया रियाज ने 17 रन की पारी खेली।
बांग्लादेश को जीत के लिए 65 रन का लक्ष्य मिला था और इस टीम ने 18.2 ओवर में 5 विकेट पर 65 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीता। बांग्लादेश के लिए सोमा अख्तर ने सबसे अधिक नाबाद 14 रन बनाए, कप्तान निगार सुल्ताना सिर्फ 2 रन ही बना पाईं।