Trending
एशियाई खेल : अंकिता रैना महिला एकल के अंतिम आठ में
एशियाई खेल में भारतीय स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में एंट्री ले ली है। उन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में हांगकांग की आदित्य पी करुणारत्ने को 6-1, 6-2 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
इससे पहले रैना ने अपने दूसरे दौर के मैच में उज्बेकिस्तान की 17 वर्षीय सबरीना ओलिमजोनोवा को 6-0, 6-0 से मात देकर अंतिम 16 में जगह बनाई थी। यह मैच केवल 51 मिनट तक चला था।

अंकिता रैना एशियाई खेल के मिश्रित युगल में भी हिस्सा ले रही है। मिश्रित युगल में उन्होंने यूकी भांबरी के साथ जोड़ी बनाई है और दोनों खिलाड़ी आज पाकिस्तान के खिलाफ अपना मैच खेलेंगे।